कटिहार :मनिहारी–आरार थाना क्षेत्र से जुड़े तीन पुलिस अधिकारियों की बेगूसराय में हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। इस दुर्घटना में अरार थाना के SHO ज्ञानेंद्र अमरेंद्र सहित कुल चार लोगों की जान चली गई। बताया गया कि सभी अधिकारी एक कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी एनएच-31 पर उनका वाहन एक ट्रक से टकरा गया।


हादसा बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बखरा ढाला के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचा और बचाव कार्य शुरू किया गया।
पुलिस के अनुसार, मृतकों में तीन थाना प्रभारी शामिल हैं, जिनमें रतवारा SHO साजन कुमार पासवान, अरार SHO ज्ञानेंद्र अमरेंद्र और बेलारी SHO नीरज कुमार के नाम शामिल हैं। घटना की जांच की जा रही है और प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है।

