JAC BOARD EXAM:- Intermediate students should prepare for Geography like this, do not feel nervous :- Lushi Rani Mishra

Spread the love

JAC BOARD EXAM :- झारखण्ड अधिविध परिषद द्वारा इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 को कुछ दिन ही शेष बचे हैं, ऐसे में स्टूडेंट्स को अपने परीक्षा की तैयारियों मे विशेष बातों पर ध्यान देने की जरूरत हैं, जिससे वे परीक्षा में अच्छे अंक हासिल कर पाए। अभी स्टूडेंट्स को कुछ नया पढ़ने के बजाए जो पहले से पढ़ चुके हैं उसे रिवीजन करना चाहिए। जैसे ही परीक्षा पास आने लगता है स्टूडेंटस नर्वस फील करने लगते हैं। स्टूडेंटस से यही कहना चाहूँगी की आप बिलकुल नर्वस फील ना करे, पर्याप्त नींद ले और अच्छे से रिवीजन कीजिए तथा पढ़ाई के बीच-बीच में ब्रेक ज़रूर ले इससे आप फ्रेश महसूस करेंगे और पढ़ाई में अच्छे से ध्यान दे पाएँगे। परीक्षा की तैयारियों के समय स्टूडेंट्स को अपने फोन को स्विच ऑफ या फिर अपने से दूर रखना चाहिए और सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखना चाहिए जिससे उनका पढ़ाई से मन ना भटके। पिछले साल के प्रश्न पत्रो को जरूर हल करना चाहिए। साथ ही टाइम मैनेजमेंट के लिए सेट पेपर्स को हल करना चाहिए।
झारखण्ड अधिविध परिषद द्वारा इंटरमीडिएट परीक्षा मे सभी विषयों मे दो पेपर्स होंगे जो कुल 3 घंटे के होंगे जिसमे से 1 पेपर के लिए 1:30 घंटे का समय मिलेगा।
भूगोल (Geography) प्रायोगिक विषय होने के कारण इसका थ्योरी पेपर 70 अंक का होगा इसमे भी 2 पेपर्स होंगे, एक ऑब्जेक्टिव तो दूसरा सब्जेक्टिव, दोनो पेपर 35-35 अंक के होंगे।
1st Paper में केवल वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे जिसमे 4 विकल्प दिए जाएंगे जिसमे से एक सही विकल्प चुनना है, जो 35 मार्क्स के होंगे और प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित होंगे और सभी प्रश्नो के उत्तर अनिवार्य रहेंगे।

2nd Paper में सब्जेक्टिव प्रश्न होंगे जो 35 मार्क्स के होंगे।
a) कुल अतिलघु उत्तरीय प्रश्न 7 होंगे, जिनमें से किन्ही 5 प्रश्नो के उत्तर एक वाक्य में देना होगा और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
b) कुल लघु उत्तरीय प्रश्न 7 होंगे जिनमें से किन्ही 5 प्रश्नो के उत्तर 50 शब्दों में देने होंगे और प्रत्येक
प्रश्न 3 अंक का होगा।
c)कुल दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 5 रहेंगे जिनमें से किन्ही तीन प्रश्नो के उत्तर अधिकतम 100 शब्दों मे देने होंगे और प्रत्येक प्रश्न 5 अंक का होगा।
भूगोल विषय मे 5 अंक का मानचित्र अवश्य आता है इसलिए भूगोल के स्टेंडेंट्स को पिछले वर्ष के मानचित्र वाले प्रश्नो को अवश्य एक बार देख लेना चाहिए। दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लिखते समय चित्र अवश्य बनाएँ। जितना संभव हो अपने उत्तरो को पॉइंट बनाकर लिखने की कोशिश कीजिए।
इसके अतिरिक्त परीक्षा हॉल मे सही समय पर पहुँचे । परीक्षा मे प्रश्न पत्र को पढ़ने के लिए अतिरिक्त 15 मिनट मिलेंगें जिसमें आप प्रश्नो को अच्छे से
पढ़ ले और जिन प्रश्नो के उत्तर आपको अच्छे से आते है उन्हें पहले लिखे। सारे उत्तर लिखने के बाद एक बार उसे पुन: देख ले कि कुछ गलती तो नही हुई है या कुछ छूट तो नही गया। जितने अंको का प्रश्न हो उसका उत्तर भी उसी प्रकार से देने की कोशिश करे। समय को ध्यान मे रखते हुए सारे प्रश्नो को हल करना चाहिए और इस परीक्षा के समय मे अपने मनोबल को कम ना होने दे तथा अपना आत्मविश्वास को बनाए रखें। मेरी ओर से सभी को ऑल द बेस्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *