जमशेदपुर सिटीजंस फोरम के द्वारा आगामी 4 अप्रैल को मोटेल मधुबन में आदित्यपुर नगर निगम के नवोदित मेयर और पार्षदों का अभिनंदन समारोहपूर्वक करेगा. इस अभिनंदन समारोह की जानकारी फोरम के अध्यक्ष एके श्रीवास्तव और महासचिव पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह ने दी. समारोह संध्या 5:00 बजे से आदित्यपुर स्थित मधुबन होटल में आयोजित किया गया है, जिसमें आदित्यपुर के सर्वांगीण विकास विषय पर एक गोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा.



