जमशेदपुर: बर्मामाइंस में दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। गुरुवार को TRF मैदान में उत्कल सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से भूमि पूजन किया गया। धार्मिक परंपराओं और विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न हुई। भूमि पूजन के साथ ही इस वर्ष दुर्गा पूजा आयोजन की तैयारियों की औपचारिक शुरुआत हो गई।


भूमि पूजन कार्यक्रम में पूजा कमेटी के चेयरमैन पी.के. दास समेत अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान अमिया कुमार मोहंती, सुकांत कुमार दास, दिलीप महापात्र, बिरजा मोहंती और विश्वजीत मोहंती भी शामिल हुए। भागीरथी पात्रा, अजीत कुमार और चिन्मय मोहंती समेत कमेटी के अन्य सदस्य और गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
भूमि पूजन के बाद कमेटी के सदस्यों ने दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर तैयारियों पर चर्चा की। पूजा को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के साथ श्रद्धालुओं के लिए बेहतर धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल उपलब्ध कराने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
कमेटी की ओर से बताया गया कि आने वाले दिनों में पूजा से जुड़ी अन्य तैयारियों को भी आगे बढ़ाया जाएगा। आयोजन को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं पर काम शुरू कर दिया गया है।

