जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम पुलिस में बड़ा फेरबदल, 26 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला और पदस्थापन

Spread the love

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला पुलिस में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, अनुसंधान की गुणवत्ता और प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जिले के 26 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया गया है। वरीय पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी जिला आदेश संख्या 1559/2026 के तहत कई थाना प्रभारियों को बदला गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

आदेश के अनुसार सोनारी थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक मधुसूदन दे को साइबर अपराध थाना भेजा गया है, जबकि गोलमुरी थाना प्रभारी संजय सुमन को सोनारी की जिम्मेदारी दी गई है। सीसीआर में पदस्थापित प्रशांत कुमार सिंह गोलमुरी थाना प्रभारी बनाए गए हैं। आजादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार को पुलिस केंद्र गोलमुरी भेजा गया है और साइबर अपराध थाना के राजन कुमार को आजादनगर थाना प्रभारी बनाया गया है।

घाटशिला थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार मुंडा को परसुडीह और साइबर अपराध थाना के भूषण कुमार को घाटशिला थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं, परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार को साइबर अपराध थाना भेजा गया है।

साकची यातायात थाना प्रभारी शंकर कुमार का तबादला पुलिस केंद्र गोलमुरी किया गया है और मानगो थाना प्रभारी निरंजन प्रसाद को साकची यातायात थाना की जिम्मेदारी दी गई है। घाटशिला अंचल निरीक्षक बिरेन्द्र कुमार को मानगो थाना प्रभारी तथा अजय कुमार को घाटशिला अंचल निरीक्षक बनाया गया है।

बहरागोड़ा में रवि होनहागा, बरसोल में कुमार इन्देश, श्यामसुंदरपुर में पवन कुमार-1, कमलपुर में धनंजय पासवान, कोवाली में अमित कुमार चौधरी, मुसाबनी में करमपाल भगत और डुमरिया में अमित कुमार-3 को थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। अन्य स्थानांतरण भी आदेश के अनुसार किए गए हैं।

सभी स्थानांतरित अधिकारियों को नए पदस्थापन स्थल पर अविलंब योगदान देने का निर्देश दिया गया है। थाना प्रभारियों को सात दिनों के भीतर मालखाना का प्रभार नए थाना प्रभारी को सौंपने को कहा गया है। निर्धारित अवधि में प्रभार नहीं सौंपने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।