जमशेदपुर में 6 सितंबर को शिक्षा व्यवस्था पर सेमिनार, शिक्षकों के सम्मान के साथ सुधार पर होगी चर्चा

Spread the love

जमशेदपुर: झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को लेकर जमशेदपुर में 6 सितंबर को सेमिनार आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की थीम ‘शिक्षा का उत्थान, शिक्षकों का सम्मान’ रखी गई है। मंगलवार को बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में आयोजन को लेकर बैठक हुई, जिसमें तैयारियों और कार्यक्रम से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।

चार सत्रों में शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने बताया कि सेमिनार के दौरान शिक्षकों को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम को चार सत्रों में बांटा गया है। इनमें उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, प्राथमिक शिक्षा और छात्र आंदोलन शामिल हैं।

इन सभी क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति, चुनौतियों और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के संभावित उपायों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

सरकार को सौंपा जाएगा सुझावों का ज्ञापन

सेमिनार में शिक्षा क्षेत्र की मौजूदा समस्याओं, चुनौतियों और सुधार की संभावनाओं के साथ छात्र आंदोलन से जुड़े मुद्दों पर भी विचार रखा जाएगा। कार्यक्रम के बाद झारखंड सरकार को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसमें शिक्षा व्यवस्था में सुधार से जुड़े सुझाव और सेमिनार में सामने आए प्रमुख बिंदुओं को शामिल किया जाएगा।

बैठक में एसपी सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, अमृता मिश्रा, सुधीर सिंह, नीरज सिंह और पवन सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।