देश की राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल में लगी भीषण आग की घटना में 21 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में झारखंड के Bokaro जिले के जैनामोड़ निवासी 26 वर्षीय Surbhi Kumari की भी दर्दनाक मौत हो गई। सुरभि, जैनामोड़ के प्रतिष्ठित व्यवसायी Ramesh Prasad Baranwal की पुत्री थीं और इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद मुंबई की एक निजी कंपनी में कार्यरत थीं। अपने करियर को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से वह एक प्रतिष्ठित कंपनी में इंटरव्यू देने दिल्ली आई थीं। बताया जाता है कि इंटरव्यू प्रक्रिया के दौरान होटल में अचानक भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। धुएं और आग के बीच फंस जाने के कारण सुरभि बाहर नहीं निकल सकीं और दम घुटने तथा झुलसने से उनकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। कानूनी प्रक्रिया और पोस्टमार्टम के बाद सुरभि का पार्थिव शरीर विमान और सड़क मार्ग से उनके पैतृक आवास जैनामोड़ लाया गया। घर पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और पूरे इलाके में मातम का माहौल छा गया। एक होनहार बेटी की असमय मौत से स्थानीय लोग भी गहरे सदमे में हैं।



