Jayaprakash University (जेपीयू) के छात्रों, शोधार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। विश्वविद्यालय की केंद्रीय लाइब्रेरी में 1300 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रिसर्च जर्नल्स की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।


विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार यह कदम डिजिटल और शोध संसाधनों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से विभिन्न विषयों के शोध पत्र, अकादमिक सामग्री और संदर्भ पुस्तकों तक आसान पहुंच सुनिश्चित की जाएगी, जिससे छात्रों को नवीनतम शोध और शैक्षणिक जानकारी मिल सकेगी।
जेपीयू का कहना है कि इस सुविधा का सबसे अधिक लाभ पीएचडी शोधार्थियों, स्नातकोत्तर छात्रों और शिक्षकों को मिलेगा। विश्वविद्यालय लगातार शोध और अकादमिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए संसाधनों का विस्तार कर रहा है, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

