आदित्यपुर पुलिस को गुरुवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है. बीते 14 मार्च को चूना भट्ठा स्थित संजय इलेक्ट्रॉनिक्स दूकान पर चार बेखौफ अपराधियों द्वारा जान मारने की नीयत से की गई ताबड़तोड़ फायरिंग के मुख्य आरोपी प्रकाश पांडे उर्फ ऋषि पांडे को पकड़ने में सफलता मिली है. इस वारदात के बाद परे इलाके के व्यापारियों में भारी आक्रोश और खौफ का


माहौल बना हुआ है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पूलिस ने त्वरित एक्शन
लिया और घटना में शामिल एक आरोपी को आज धर-दबोचा है, जिसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है. और वह पहले भी कई
गंभीर मामलों में जेल जा चुका है. एसपी मुकेश कुमार लुनायत के कड़़े निर्देश पर इस केस को सुलझाने और अपराधियों की धरपकड़ के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) समीर कुमार सवैया के नेतत्च में
एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था. इसी टीम ने साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाकर ऋषि पांडे को दबोचा है. आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि अन्य शूटरों की तलाश में छापेमारी चल रही है. अभी
एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है. आदित्यपूर पुलिस इस कांड में शामिल अन्य फरार अपराधियों की कुंडली खंगाल रही है. ऋषि पांडे से पूछताछ में घटना की साजिश और उसके फरार साथियों के
बारे में कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगने की सूचना है. पुलिस की अलग-अलग टीमें
अपराधियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है. बता दें कि इस कांड में वार्ड 17 से पार्षद का चुनाव लड़ चुके अमित रंजन उर्फ शानू सिंह, उनके भाई अमन भी नामजद आरोपी हैं जो फिलवक्त फरार चल रहे हैं.

