गया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग, महाबोधि मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना, सुरक्षा कड़ी

Spread the love

गया : म्यांमार के राष्ट्रपति Min Aung Hlaing शनिवार सुबह करीब 9 बजे गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे। उनके आगमन को लेकर एयरपोर्ट पर प्रशासनिक और सुरक्षा अधिकारियों की विशेष टीम पहले से तैनात रही।

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए Gaya और Bodh Gaya में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एयरपोर्ट से वे सड़क मार्ग से Mahabodhi Temple पहुंचे, जहां वे भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली में पूजा-अर्चना करेंगे।

इसके बाद उनके कार्यक्रम में वेलकम होटल और बकरौर स्थित Sujata Temple का दौरा भी शामिल है। पूरे कार्यक्रम को लेकर प्रमुख मार्गों और धार्मिक स्थलों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं, जबकि कई जगहों पर ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, पूजा-अर्चना और अन्य गतिविधियों के बाद राष्ट्रपति दोपहर करीब 2:30 बजे गया एयरपोर्ट लौटेंगे, जहां से उनका विशेष विमान दिल्ली के लिए रवाना होगा। प्रशासन पूरे दौरे की लगातार निगरानी कर रहा है और वीवीआईपी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरत रहा है।