सीतारामपुर ट्रीटमेंट प्लांट में लीकेज पर लापरवाही का आरोप, मोर्चा अध्यक्ष ने उपायुक्त से की शिकायत

Spread the love

Saraikela :सरायकेला खरसावां जिला के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह से मिलकर आदित्यपुर नगर निगम की कार्यशैली पर नाराजगी व्यक्त की गई. क्योंकि सीतारामपुर 30 MLD वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य का निर्माण 31 मार्च 2026 को ही पूरा हो गया है. जिसमें जिला उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह का काफी सकारात्मक सहयोग रहा.

विदित हो कि पिछले 20-25 दिनों से टेस्टिंग के नाम पर कुछ भी नहीं किया जा रहा है. टेस्टिंग के समय यह देखना है कि इस परियोजना में कहां-कहां लीकेज है और यदि लीकेज है तो उसे तुरंत ठीक करना है तो फिर इतना विलंब क्यों ? कुछ जगह लीकेज मिले हैं लेकिन उसे 10 दिन बाद भी ठीक नहीं किया जा सका है. ऐसे में जिंदल के कार्य शैली पर भी सवाल उठ रहे हैं. क्या भविष्य में कोई लीकेज होगा तो क्या उसे ठीक करने में हफ्ते -10 दिन लगेंगे या कुछ घंटे के अंदर ठीक होगा. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि पीने की पानी का किसी भी हालत में किल्लत न हो लेकिन यहां प्लान्ट कम्पलीट है पानी भी भरपूर है लेकिन उससे नियमित जलापूर्ति नहीं किया जा रहा है जो गंभीर लापरवाही एवं चिंता का विषय है. उपायुक्त ने इसे गंभीरता से लेते हुए नगर निगम के अपर नगर आयुक्त एवं संबंधित एजेंसियों को जिला मुख्यालय में तलब किया है. उम्मीद है कि कुछ ही दिनों में 30 एमएलडी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से नियमित जला पूर्ति प्रारंभ हो जाएगी. फिलहाल आदित्यपुर 2 की आम जनता को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा. इसके साथ ही सापड़ा स्थित 60 MLD वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट को भी अगस्त तक चालू करने का भरपूर प्रयास जारी रहेगा.