जमशेदपुर में NHRCCB का सम्मान समारोह आयोजित, सरयू राय ने मानवाधिकार जागरूकता पर दिया जोर

Spread the love

जमशेदपुर: नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (NHRCCB) के कोल्हान प्रमंडल द्वारा जी टाउन क्लब के फेस्टिवल हॉल में सम्मान एवं मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में मानवाधिकार संरक्षण, अपराध नियंत्रण के प्रति जनजागरूकता और सामाजिक एकता को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

अपने संबोधन में सरयू राय ने कहा कि NHRCCB समाज में मानवाधिकारों की रक्षा और लोगों को जागरूक करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं और लोगों को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनाते हैं।

उन्होंने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की सलाह देते हुए संगठन को हर संभव सहयोग और समर्थन देने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह, कोल्हान प्रमंडल अध्यक्ष धनंजय कुमार शर्मा, पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष अजीत शर्मा, राष्ट्रीय सह सचिव विनय चंद्र तथा जिला अध्यक्ष पूजा शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयुक्त संचालन पूर्वी सिंहभूम जिला सचिव राजदीप सेन और सरायकेला-खरसावां जिला सचिव अंजलि शर्मा ने किया।