पाकुड़ पुलिस ने 12 घंटे में चोरी का खुलासा किया, आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

Spread the love

Pakur पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की एक घटना का महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक Anudeep Singh ने प्रेस वार्ता में बताया कि 3 जून को महेशपुर थाना क्षेत्र के दमदमा गांव स्थित एक घर में चोरी की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही महेशपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महेशपुर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय स्तर पर जुटाई गई जानकारी के आधार पर टीम ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के मुरारोई थाना क्षेत्र निवासी एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया। पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उसकी चोरी की घटना में संलिप्तता पाई गई, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से 16,500 रुपये नकद, एक रेडमी मोबाइल फोन, चांदी का बाला तथा चांदी की स्याही (आभूषण) बरामद की है। जांच के दौरान यह भी पता चला कि आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस उसके पुराने मामलों की जानकारी जुटाने के साथ-साथ यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह अन्य आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है या नहीं।