मोतिहारी : रतनपुर स्थित वाटर पार्क में नहाने के दौरान 12 वर्षीय बच्चे की अचानक तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान राजू के रूप में हुई है, जो अगरवा मस्जिद टोला का रहने वाला था। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।


बताया जा रहा है कि बच्चा अन्य लोगों के साथ वाटर पार्क में नहाने और मस्ती करने गया था, तभी अचानक वह बेहोश होकर गिर पड़ा। तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार और स्थानीय लोगों में शोक का माहौल है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों का खुलासा होने की बात कही है।

