मणिपुर : मणिपुर में करीब एक महीने पहले अगवा किए गए छह नागा लोगों के शव बरामद होने के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। पुलिस के अनुसार, इन लोगों का 13 मई को अपहरण कर लिया गया था और लंबे समय से उनकी तलाश की जा रही थी। सुरक्षा बलों के विशेष अभियान के दौरान उनके शव बरामद किए गए।


घटना के बाद नागा संगठनों में आक्रोश फैल गया है। यूनाइटेड नागा काउंसिल ने इस मामले की कड़ी निंदा करते हुए विरोध कार्यक्रमों का ऐलान किया है। शव मिलने के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

