साहित्यिक, सांस्कृतिक और सामाजिक संस्था “परिमल” ने रविवार को एक यादगार सुरमई सांझ का आयोजन कर बॉलीवुड की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका Asha Bhosle को संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम आदित्यपुर-2 स्थित रोड नंबर 7 के वीर कुंवर सिंह मैदान में आयोजित हुआ।


इस अवसर पर संस्था के कलाकारों और संरक्षक मंडली के सदस्यों ने आशा ताई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। संस्था द्वारा समय-समय पर बॉलीवुड कलाकारों के जन्मदिन और श्रद्धांजलि दिवस पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनका उद्देश्य न केवल उन्हें सम्मान देना है बल्कि उभरते कलाकारों को मंच प्रदान करना भी है।
कार्यक्रम में संरक्षक मंडली के सदस्य शारदा देवी, अधिवक्ता ओम प्रकाश, कुमार सुबोध शरण, सुरेश धारी, आरती वर्मा, इंजीनियर अशोक कुमार, दिवाकर झा, लक्ष्मण (लछु), मनोज कुमार सिंह, पार्षद नीतू शर्मा और पार्षद अर्चना सिंह उपस्थित रहे।
वहीं कलाकारों में वरिष्ठ नागरिक नीलाम्बर चौधरी, श्याम थापा, प्यानो वादक निरंजन लाल, प्रवीर (अड्डो), भाविका थापा, खिरोद सरदार, शानू दा, शैलेन्द्र कुमार और मंजू देवी समेत अन्य कलाकारों ने आशा ताई के लोकप्रिय सोलो और डुएट गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर माहौल को संगीतमय बना दिया।

