‘फुलौरी बिना चटनी कैसे बनी’ गाना बना ट्रेंड, ‘धमाल 4’ के नए सॉन्ग के पीछे का असली मतलब जानिए

Spread the love

मुंबई :फिल्म ‘धमाल 4’ का नया गाना ‘चटनी’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। इस गाने की सबसे खास लाइन “फुलौरी बिना चटनी कैसे बनी” दर्शकों के बीच चर्चा का केंद्र बनी हुई है और यह लगातार यूट्यूब पर ट्रेंड कर रही है। गाने में भोजपुरी लोकसंगीत की झलक और मस्तीभरे बीट्स ने इसे एक पार्टी नंबर बना दिया है।

इस गाने में अर्शद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, अंजलि आनंद और रवि किशन जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। रवि किशन अपने खास भोजपुरी अंदाज में गाने में अलग ही ऊर्जा लेकर आते हैं, जिससे इसका मनोरंजन और बढ़ जाता है। गाने को नीलकमल सिंह और ममता शर्मा ने गाया है, जबकि इसके बोल धीरज बबुआन ने लिखे हैं और संगीत आदित्य देव व नीलकमल सिंह ने दिया है।

“फुलौरी बिना चटनी कैसे बनी” दरअसल भोजपुरी लोकगीत से जुड़ा एक पारंपरिक और पुराना हुक लाइन है, जिसे समय-समय पर अलग-अलग रूपों में इस्तेमाल किया गया है। यह लाइन सवाल के अंदाज में इस्तेमाल होती है और इसका संबंध लोक संस्कृति और पारंपरिक भोज्य संदर्भों से जुड़ा हुआ माना जाता है। इसी वजह से यह गाना दर्शकों को तुरंत आकर्षित कर रहा है और फिल्म के प्रमोशन को भी मजबूती दे रहा है।