G7 में पीएम मोदी का बड़ा संदेश, भरोसे की कमी पर जताई चिंता

Spread the love

एवियन (फ्रांस) :जी7 शिखर सम्मेलन के आउटरीच सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज दुनिया संसाधनों की कमी से नहीं, बल्कि भरोसे की कमी से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि आपस में जुड़े इस दौर में वैश्विक साझेदारियां तभी सफल हो सकती हैं, जब उनकी नींव विश्वास पर आधारित हो।

प्रधानमंत्री ने “नई साझेदारियां और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता के पुनर्निर्माण” विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि विश्वास सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक संपत्ति है। उन्होंने देशों के बीच सहयोग को दाता-प्राप्तकर्ता मॉडल से आगे बढ़ाकर समान भागीदारी, सम्मान और एकजुटता पर आधारित बनाने की जरूरत बताई।

मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति, वैश्विक व्यापार और समुद्री मार्गों की सुरक्षा का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि समुद्री व्यापार से जुड़े नाविकों की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है और यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि वे बिना किसी डर के अपना काम कर सकें। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मौजूद थे।