जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी जुगसलाई मंडल के अध्यक्ष हनु जैन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जुगसलाई थाना प्रभारी से मुलाकात कर क्षेत्र में बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों, नशाखोरी एवं अन्य जनस समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मंडल प्रभारी दीपक झा, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश जोशी एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि भी मौजूद थे।


प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी को अवगत कराया कि जुगसलाई एक प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र है, जहां अपराध, नशाखोरी, जुआ, और देर रात तक अड़ेबाजी जैसी गतिविधियां बड़ी संख्या में हो रही हैं। इससे व्यापारियों और आम जनता में भय का माहौल बनता जा रहा है। इसके अलावा, प्रदीप मिश्रा चौक से स्टेशन तक देर रात खुल्ला देह व्यापार, रेलवे ओवरब्रिज के पास और अवैध दुकानों की वजह से जाम की स्थिति, गवाला पाड़ा रोड पर मवेशियों के कारण आमजानों को हो रही परेशानी, तथा डीकोस्टा रोड के नीचे गाय तस्करी, जुआ और नशाखोरी जैसी गतिविधियों पर भी चिंता व्यक्त की गई।
थाना प्रभारी ने सभी विषयों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि प्रशासन जुगसलाई को अपराध एवं नशामुक्त बनाने के लिए सख्त कार्रवाई करेगा। विशेष रूप से ब्राउन, हेरोइन जैसे नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री करने वालों एवं गौ तस्करों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
प्रतिनिधिमंडल में चंद्रशेखर दास, सुनील साहू, रितेश जैन, गणेश रविदास, पिंटू सैनी, विनय गुलाटी, नवीन गुप्ता, विजय हेपब्राम, पवन सिंह, आयुष राज, सूरज वर्मा, विनय शर्मा, अनिल चौहान, इंद्रजीत तिवारी, सिद्धार्थ मोहन, जितेंद्र सिंह, परमजीत सिंह, अभिनव गोस्वामी, गोलू सोनकर आदि शामिल थे।

