नई दिल्ली :तृणमूल कांग्रेस (TMC) में जारी अंदरूनी खींचतान के बीच पार्टी की बागी सांसद काकोली घोष दस्तीदार के बेटे के बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। उनके बेटे ने कहा है कि वह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिले सभी उपहार वापस करेंगे। इनमें शादी के दौरान पत्नी को दिया गया सोने का हार और दुर्गा पूजा के मौके पर मिला कुर्ता-पायजामा शामिल है। इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।


जानकारी के मुताबिक, यह बयान ऐसे समय में आया है जब TMC के भीतर असंतोष और गहराता जा रहा है। बेटे के इस ऐलान को लेकर सोशल मीडिया पर भी तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं और कई लोगों ने इस कदम की आलोचना की है।
इस बीच बताया जा रहा है कि उन्होंने पहले ममता बनर्जी और पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ कानूनी नोटिस भी भेजा है, जिसमें उन पर कथित रूप से गलत और अपमानजनक टिप्पणियों का आरोप लगाया गया है। पूरे मामले ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में नया तनाव पैदा कर दिया है।

