श्रावण सोमवार को लेकर हरिना मुक्तेश्वर धाम में तैयारियां तेज, विधायक संजीव सरदार ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Spread the love

पोटका: श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को हरिना मुक्तेश्वर धाम में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शुक्रवार को पोटका विधायक संजीव सरदार ने मंदिर परिसर एवं आसपास की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों और आयोजन समिति को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने पूजा-अर्चना, पेयजल, स्वच्छता, सुरक्षा, पार्किंग और श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रावण सोमवार पर बड़ी संख्या में पहुंचने वाले कांवरियों और शिवभक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। मंदिर परिसर में नियमित साफ-सफाई, भीड़ प्रबंधन और आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्वक बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक और दर्शन कर सकें।

विधायक संजीव सरदार के सौजन्य से इस वर्ष भी श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को हरिना मुक्तेश्वर धाम में भक्ति संगीत, भजन संध्या, जागरण और आकर्षक धार्मिक झांकियों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों का झामुमो हरिना एवं जनमडीह पंचायत समिति के सदस्यों ने भी निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान बजरंग दानपत, दीपंकर सीट, भारत सरदार, रूपक बेहरा, सरोज सीट, खिरोध सीट, अमल सीट, गुणाधर कर्मकार, सूरज नायक, जन्मेजय नायक, किशोर सीट, अनिरुद्ध नायक, दीपक सरदार सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता और समिति सदस्य मौजूद रहे।