झारखंड :महुआडांड़ प्रखंड के रामपुर स्थित आरपीएस सेवा संस्थान चैरिटेबल ट्रस्ट को आधिकारिक निबंधन प्रमाण पत्र प्राप्त होने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। संस्था को अब विधिवत पहचान मिलने से सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यों को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।प्रमाण पत्र के अनुसार संस्था का निबंधन लातेहार निबंधन कार्यालय में दर्ज किया गया है। संस्था का संचालन समाजसेवी बिनिता देवी के नेतृत्व में किया जा रहा है। ट्रस्ट का उद्देश्य अनाथ, गरीब और जरूरतमंद बच्चों को बेहतर जीवन, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा और संस्कार प्रदान करना है।संस्था द्वारा लगातार ऐसे बच्चों के लिए कार्य किया जा रहा है जो आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहे हैं। बच्चों को भोजन, वस्त्र, शिक्षा सामग्री, स्वास्थ्य सुविधा एवं नैतिक शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें।स्थानीय लोगों ने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह ट्रस्ट मानवता और सेवा का एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभर रहा है। संस्था के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों के जीवन में नई उम्मीद और सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।संस्था की ओर से समाज के लोगों से अपील की गई है कि वे आगे आकर इस पुनीत कार्य में सहयोग करें और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं।सेवा, सहयोग, संस्कार और समर्पण ही सच्ची मानवता की पहचान है।”



