कोलकाता :तृणमूल कांग्रेस की सांसद सायोनी घोष हाल ही में एक बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आईं। आमतौर पर साड़ी में दिखाई देने वाली सायोनी इस बार जींस-टीशर्ट पहनकर कोलकाता पहुंचीं। उन्होंने सिर पर टोपी, चेहरे पर मास्क और आंखों पर चश्मा लगा रखा था, जिससे उनका लुक काफी बदला हुआ दिखाई दिया।


सायोनी घोष के इस नए अंदाज ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। एयरपोर्ट पर उनके बदले हुए रूप की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा तेज हो गई। कई लोगों ने उनके नए लुक पर प्रतिक्रिया दी, जबकि राजनीतिक गलियारों में भी इसकी चर्चा होने लगी।
हाल के दिनों में पार्टी के अंदरूनी घटनाक्रमों को लेकर भी सायोनी घोष सुर्खियों में रही हैं। ऐसे में उनका यह बदला हुआ अंदाज लोगों के बीच उत्सुकता का विषय बन गया है और सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की टिप्पणियां की जा रही हैं।

