महुआडांड़ में एसडीओ सुलेमान मुंडरी का स्वागत, सांसद प्रतिनिधियों ने अंगवस्त्र देकर दी शुभकामनाएं

Spread the love

महुआडांड़: महुआडांड़ में सुलेमान मुंडरी के एसडीओ पद पर पदभार ग्रहण करने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर महुआडांड़ प्रखंड सांसद प्रतिनिधि भुवनेश्वर सिंह, संजय राय सहित कई गणमान्य लोगों ने उनसे मुलाकात कर स्वागत किया। सांसद प्रतिनिधियों ने उन्हें अंगवस्त्र और बुके भेंट कर बधाई दी तथा सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रकट कीं।

इस दौरान क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि उनके प्रशासनिक अनुभव और कार्यकुशलता से पूरे अनुमंडल को लाभ मिलेगा और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।