Abhishek Banerjee पर हुए हमले के बाद उनकी सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। घटना के बाद उन्हें एक्स कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की गई है।


जानकारी के अनुसार, दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर दौरे के दौरान उनके काफिले पर हमला हुआ था। इस दौरान पत्थर, अंडे और अन्य वस्तुएं फेंकी गईं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
इस मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस हमले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान के लिए वीडियो फुटेज और अन्य सबूतों की जांच कर रही है।
घटना के बाद राज्य की राजनीति भी गरमा गई है और आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। सुरक्षा एजेंसियों ने हमले के बाद Abhishek Banerjeeकी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की है।
प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

