गुरु रंधावा के जिम के बाहर फायरिंग से सनसनी, वायरल पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

Spread the love

नई दिल्ली : पंजाबी गायक गुरु रंधावा के जिम के बाहर हुई फायरिंग की घटना के बाद सनसनी फैल गई है। सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का दावा करने वाले व्यक्ति ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। पोस्ट में दावा किया गया कि गुरु रंधावा के अभिनेता सलमान खान से संबंधों की वजह से जिम को निशाना बनाया गया।

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वायरल पोस्ट की सत्यता भी खंगाली जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि फायरिंग और पोस्ट के बीच संबंधों की जांच की जा रही है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की पड़ताल कर रही हैं और घटना से जुड़े सभी पहलुओं पर नजर रखी जा रही है।