सेवा समर्पण ने विधायक सरयू राय का किया सम्मान, रेल मुद्दों पर सराहना

Spread the love

जमशेदपुर। सामाजिक संस्था सेवा समर्पण का एक शिष्टमंडल गुरुवार को विधायक Saryu Roy से मिला और उनका अभिनंदन किया। शिष्टमंडल के सदस्यों ने कहा कि उनकी अगुवाई में रेल संघर्ष समिति ने यात्री रेलगाड़ियों की लेटलतीफी को लेकर आंदोलन किया, जिसके चलते रेल जीएम को समिति की मांगों को मानने के लिए मजबूर होना पड़ा।

सदस्यों ने यह भी कहा कि यदि रेल जीएम के आदेश सही तरीके से लागू हो जाते हैं तो इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। शिष्टमंडल ने विधायक सरयू राय की जमकर सराहना करते हुए कहा कि वह लगातार जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहते हैं।

शिष्टमंडल में विभूति जेना, हरप्रीति सिंह, श्रवण पाण्डेय, मनीषा शर्मा, कुमुद शर्मा, सूर्या पात्रा, चंदन सिंह और राकेश सहित अन्य लोग मौजूद थे।