ऑनलाइन पेमेंट का झांसा देकर दुकानदारों से ठगी, मिनटों में उड़ गए हजारों रुपये

Spread the love

सरायकेला : ऑनलाइन भुगतान के नाम पर बाजार के कई दुकानदार साइबर ठगी का शिकार हो गए। ठगों ने फर्जी ऑनलाइन पेमेंट का झांसा देकर कारोबारियों को विश्वास में लिया और उनसे कुल 15,500 रुपये की ठगी कर ली। घटना के बाद प्रभावित दुकानदारों में चिंता का माहौल है।

दुकानदारों को बाद में पता चला कि जिन भुगतान संदेशों के आधार पर उन्होंने सामान दिया था, वह वास्तविक लेनदेन नहीं था। मामले की जानकारी मिलने के बाद पीड़ितों ने शिकायत दर्ज कराई है। व्यापारियों से ऑनलाइन भुगतान प्राप्त होने पर बैंक खाते या अधिकृत ऐप में राशि की पुष्टि करने की अपील की गई है, जबकि मामले की जांच की जा रही है।