सोनुआ रेल हादसा: सिम एक्टिव करते ही खुला राज, युवक-युवती की हुई पहचान

Spread the love

सरायकेला/पश्चिमी सिंहभूम : Sonua में रेलवे ट्रैक पर मिले युवक-युवती के शवों की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मोबाइल सिम को दूसरे फोन में डालते ही आए कॉल के जरिए दोनों की पहचान संभव हो सकी।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को घटनास्थल से एक मोबाइल फोन मिला था, जो स्विच ऑफ था। जब पुलिस ने उस फोन का सिम निकालकर दूसरे मोबाइल में लगाया, तो परिजनों का कॉल आया, जिससे मृतकों की पहचान हो पाई।

पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों मृतक प्रेमी युगल थे और Bhalurungi गांव, सोनुआ प्रखंड के निवासी थे। उनकी पहचान अर्जुन महतो और खुशबू महतो के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दोनों 21 मई को घर से निकले थे। वे राउरकेला होते हुए पुरी गए और वापसी के दौरान टाटा-चक्रधरपुर मार्ग से सोनुआ पहुंचे थे। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पर उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद मौके से पुलिस को बैग, रेलवे टिकट और अन्य सामान भी बरामद हुए थे। पहचान होने के बाद परिजन सोनुआ थाना पहुंचे और पुलिस को आवश्यक जानकारी दी।

फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।