Saraikela :- सरायकेला-खरसावाँ जिले के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत द्वारा गम्हरिया थाना का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में थाना अभिलेखों की गहनता से जांच करते हुए लंबित कांडों/वारंट/इश्तेहार/कुर्की आदि के त्वरित निष्पादन, वारंटियों/फिरारियों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी अभियान चलाने, बैंक/एटीएम पर विशेष निगरानी रखने के साथ-साथ क्षेत्रों में अड्डाबाजी, अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु सघन गश्ती करने का निर्देश दिया. इसके अलावा एसपी ने आगामी दीपावली एवं छठ पूजा पर्व पर विधि व्यवस्था संधारण के संबंध में उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए.




