विधायक पूर्णिमा दास साहू के निर्देश पर देवनगर बस्ती में चला विशेष सफाई अभियान

Spread the love

जमशेदपुर: सीतारामडेरा मंडल अंतर्गत नवजीवन आश्रम, देवनगर बस्ती के स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में फैली गंदगी और कचरे की समस्या को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू से शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद विधायक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जुगसलाई नगर परिषद (JNAC) के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में शीघ्र सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

विधायक के निर्देश के बाद संबंधित अधिकारियों ने विशेष सफाई अभियान चलाया। अभियान के दौरान क्षेत्र में जमा कचरे और गंदगी को हटाया गया तथा पूरे इलाके की सफाई कराई गई। लंबे समय से चली आ रही इस समस्या के समाधान से स्थानीय लोगों को राहत मिली।

सफाई अभियान पूरा होने के बाद स्थानीय निवासियों ने संतोष व्यक्त करते हुए विधायक पूर्णिमा दास साहू और प्रशासन का आभार जताया। लोगों ने कहा कि समय पर कार्रवाई होने से क्षेत्र का वातावरण स्वच्छ हुआ है और आम लोगों को काफी सुविधा मिली है।

स्थानीय नागरिकों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी क्षेत्र में नियमित रूप से सफाई अभियान चलाया जाएगा, ताकि गंदगी की समस्या दोबारा उत्पन्न न हो। विधायक ने भी अधिकारियों को साफ-सफाई व्यवस्था पर नियमित निगरानी रखने और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।