मलमास मेला ड्यूटी से लौट रहे दरोगा का सड़क हादसा, अस्पताल में भर्ती

Spread the love

बिहारशरीफ : नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में दीपनगर थाना में तैनात दरोगा रविंद्र कुमार घायल हो गए। वह राजगीर मलमास मेला में ड्यूटी पूरी करने के बाद बाइक से थाना लौट रहे थे। इसी दौरान सब्जी मंडी के पास उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई, जिससे दरोगा रविंद्र कुमार को शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तथा उन्हें तुरंत बिहारशरीफ सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस विभाग के कई अधिकारी और कर्मी अस्पताल पहुंचे और उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली। चिकित्सकों के मुताबिक दरोगा रविंद्र कुमार को कई जगह चोट लगी है, लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर है। फिलहाल सदर अस्पताल में चिकित्सकीय निगरानी में उनका उपचार जारी है और स्वास्थ्य में सुधार बताया जा रहा है।