जमशेदपुर: टाटा स्टील कर्मचारियों के वेतन संशोधन में लागू नई इंक्रीमेंट व्यवस्था को लेकर बेंचिंग और डी-बंचिंग का गणितीय विश्लेषण सामने आया है। फील्ड मेंटेनेंस मैकेनिकल के कमेटी मेंबर शैलेंद्र कुमार ने इसका अध्ययन कर रिपोर्ट टाटा स्टील के चेयरमैन संजीव चौधरी टुन्नू को सौंपी है। रिपोर्ट के अनुसार, यह स्थिति किसी एक ग्रेड तक सीमित नहीं है।


रिपोर्ट में बताया गया है कि पुराने ₹710, ₹725, ₹740, ₹770, ₹790 और ₹810 के इंक्रीमेंट को संशोधित कर क्रमशः ₹1,050, ₹1,065, ₹1,080, ₹1,110, ₹1,130 और ₹1,150 किया गया है। यानी प्रत्येक इंक्रीमेंट में ₹340 की बढ़ोतरी हुई है। शैलेंद्र कुमार के अध्ययन के मुताबिक, नए इंक्रीमेंट में बदलाव के कारण लगभग हर तीसरे पुराने स्टेप पर बंचिंग की स्थिति बन रही है।
रिपोर्ट में NS-7 ग्रेड का उदाहरण दिया गया है। 10वें स्टेप की राशि ₹30,595 और 11वें स्टेप की ₹31,305 थी। दोनों के बीच ₹710 का अंतर था। फिटमेंट के बाद दोनों स्टेप संशोधित ₹1,050 इंक्रीमेंट पर पहुंच गए।
रिपोर्ट में जनवरी से दिसंबर 2024 तक X1-Y1 से X12-Y12 कर्मचारियों का उदाहरण भी दिया गया है। इसके अनुसार, Y हर महीने X से ₹710 आगे था, लेकिन 31 दिसंबर 2024 को संशोधित बेसिक तय होने के बाद दोनों की स्थिति में बंचिंग का प्रभाव दिखाई दिया। नई इंक्रीमेंट व्यवस्था में पुराने और नए इंक्रीमेंट के बीच ₹340 का अंतर बताया गया है।

