खान सर विवाद में बढ़ी हलचल, स्टाफ को पुलिस नोटिस, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Spread the love

पटना : खान सर की कोचिंग से जुड़े विवाद के बीच पुलिस ने संस्थान के कर्मचारी कन्हैया सिंह को नोटिस जारी किया है। हाल के दिनों में कोचिंग सेंटर के बाहर हुई तोड़फोड़, फायरिंग और विवाद की घटनाओं के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इसी क्रम में संबंधित लोगों से पूछताछ और बयान दर्ज करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है.

मामले को लेकर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार निगरानी कर रही है ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

कोचिंग संस्थानों से जुड़े इस विवाद ने पटना में काफी चर्चा बटोरी है। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं और मामले में शामिल सभी पक्षों से पूछताछ जारी है।