सरायकेला-खरसावां: तिरुलडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए। इस पहल से स्थानीय लोगों में खुशी और पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है।


पुलिस के अनुसार मोबाइल गुम होने की शिकायत के बाद तकनीकी जांच शुरू की गई। लोकेशन ट्रैकिंग और अन्य तकनीकी इनपुट के आधार पर तीनों मोबाइल बरामद किए गए। आवश्यक दस्तावेजों की पुष्टि के बाद उन्हें संबंधित मालिकों को लौटा दिया गया।
तिरुलडीह पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अपने मोबाइल और कीमती सामान की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें और किसी भी चोरी या गुम होने की घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
मोबाइल वापस मिलने पर लाभुकों ने पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए आभार जताया।

