कोलकाता :पश्चिम बंगाल में एक सौर ऊर्जा परियोजना से जुड़े कथित घोटाले के मामले में फरार चल रहे तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता स्वपन नंदी को पुलिस ने केरल से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, वह गिरफ्तारी से बचने के लिए अपना हुलिया बदलकर मूंछ तक साफ कर चुका था और पहचान छिपाकर अलग-अलग जगहों पर छिपता फिर रहा था।


जानकारी के मुताबिक, स्वपन नंदी आरामबाग नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं और ‘ग्रीन सिटी प्रोजेक्ट’ से जुड़े वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की जांच के दायरे में थे। मामले की जांच तेज होने के बाद से ही वह फरार चल रहे थे। पुलिस ने कई दिनों की तलाश के बाद आखिरकार उन्हें केरल से पकड़ लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में पहले ही तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और जांच अभी जारी है। पुलिस अब पूरे वित्तीय लेन-देन और परियोजना से जुड़े सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है ताकि पूरी साजिश का खुलासा किया जा सके।

