पटना : असम में हुए दर्दनाक विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस हादसे में भारतीय वायुसेना के पांच जवानों की मौत हो गई, जिनमें बिहार के भोजपुर जिले का एक युवा अग्निवीर भी शामिल है। मृतकों में अग्निवीर दानिश आलम का नाम सामने आने के बाद उनके परिवार और इलाके में गहरा शोक फैल गया है।जानकारी के अनुसार, यह हादसा असम में एक नियमित उड़ान के दौरान हुआ, जिसमें विमान क्रैश हो गया और उसमें सवार सभी पांच जवानों की जान चली गई। हादसे के बाद वायुसेना ने जांच के आदेश दे दिए हैं और राहत-बचाव कार्य भी तुरंत शुरू किया गया।


इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है। शहीद जवानों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि स्थानीय लोग और प्रशासन भी गहरे सदमे में हैं। देशभर से शहीदों को श्रद्धांजलि दी जा रही है और उनकी वीरता को सलाम किया जा रहा.

