पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार, 35 नए मंत्रियों ने ली शपथ

Spread the love

कोलकाता : West Bengal में मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari के नेतृत्व वाली राज्य सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार किया गया। सोमवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल R. N. Ravi ने 35 नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह की शुरुआत वंदे मातरम और राष्ट्रगान के साथ हुई।

नए मंत्रिमंडल में 13 कैबिनेट मंत्री, 19 राज्य मंत्री और तीन स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्रियों को शामिल किया गया है। शपथ लेने वाले प्रमुख नेताओं में तापस रॉय, मनोज उरांव, अर्जुन सिंह, गौरी शंकर घोष, दीपक बर्मन, स्वपन दासगुप्ता, कल्याण चक्रवर्ती और दुधकुमार मंडल शामिल हैं। वहीं मालती रावा राय, राजेश महतो और डॉ. इंद्रनील खान को स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है।

इस विस्तार के बाद राज्य मंत्रिपरिषद के कुल सदस्यों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है। मंत्रिमंडल में कई नए चेहरों को मौका दिया गया है, जिनमें पहली बार विधायक बने शरदवत मुखर्जी और कलिता मांझी भी शामिल हैं। साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है।

शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य और मंत्री अग्निमित्रा पॉल समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। हालांकि, अभी तक मंत्रियों के बीच विभागों का आधिकारिक बंटवारा नहीं किया गया है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह विस्तार आगामी रणनीति और प्रशासनिक मजबूती की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।