व्हाट्सएप से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर, शिक्षकों के लिए शुरू हुआ खास मेंटरिंग अभियान

Spread the love

पटना : बिहार के सरकारी स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई और लर्निंग आउटकम को बेहतर बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के लिए व्हाट्सएप आधारित मेंटरिंग चैनल शुरू करने की पहल की है। इस व्यवस्था के माध्यम से शिक्षकों को नियमित शैक्षणिक मार्गदर्शन, प्रशिक्षण सामग्री और कक्षा शिक्षण से जुड़ी उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

विभाग का मानना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए शिक्षकों को लगातार सहयोग मिलने से कक्षा में पढ़ाई की गुणवत्ता में सुधार होगा। व्हाट्सएप चैनलों पर शिक्षण विधियों, गतिविधि आधारित सीखने और विद्यार्थियों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने से संबंधित सामग्री साझा की जाएगी, जिससे शिक्षक सीधे लाभान्वित होंगे।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्रों के सीखने के स्तर में सुधार लाना और सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को मजबूत करना है। शिक्षा विभाग ने उम्मीद जताई है कि मेंटरिंग व्यवस्था से शिक्षकों की क्षमता बढ़ेगी और इसका सकारात्मक असर विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन पर देखने को मिलेगा।