साकची हावड़ा ब्रिज के पास पानी मांगकर युवक ने छीना मोबाइल, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

Spread the love

जमशेदपुर: साकची हावड़ा ब्रिज के पास सोमवार को एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। एक युवक ने राहगीर से पहले पीने के लिए पानी मांगा और मौका मिलते ही उसका मोबाइल छीनकर भागने का प्रयास किया।

मोबाइल छिनते ही पीड़ित ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी का पीछा कर उसे पकड़ लिया। इस दौरान गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई भी कर दी।

स्थानीय लोगों ने आरोपी की तलाशी ली, जिसमें उसकी जेब से एक संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद होने का दावा किया गया। इसके बाद लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। बरामद संदिग्ध पदार्थ की जांच की जा रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।