रांची : झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के तहत राज्य सरकार की विभिन्न आवास योजनाओं के लाभुकों को पक्के मकानों की चाबियां सौंपी गईं। 17 नवंबर से 27 नवंबर तक चले विशेष अभियान के दौरान राज्य के सभी 24 जिलों के कुल 31,945 परिवारों ने अपने नए घरों में गृह प्रवेश किया। ग्रामीण विकास मंत्री की समीक्षा के आंकड़ों के अनुसार, 20 नवंबर को सबसे अधिक 4,581 परिवारों को आवास मिला।


दिनवार आंकड़ों के अनुसार, 17 नवंबर को 3,590, 18 नवंबर को 3,596, 19 नवंबर को 3,829, 21 नवंबर को 3,695, 22 नवंबर को 1,912, 23 नवंबर को 3,058, 24 नवंबर को 1,787, 25 नवंबर को 2,518, 26 नवंबर को 2,026 और 27 नवंबर को 1,351 परिवारों को पक्के मकान सौंपे गए।
जिलावार आंकड़ों में पलामू 5,356 परिवारों को आवास उपलब्ध कराने के साथ पहले स्थान पर रहा। साहेबगंज में 3,019, रांची में 2,738, गढ़वा में 2,494, दुमका में 2,158, गिरिडीह में 1,764, पश्चिमी सिंहभूम में 1,518, धनबाद में 1,503, हजारीबाग में 1,389, देवघर में 1,332, चतरा में 1,060 और लोहरदगा में 405 परिवारों को घर मिला।
इसी तरह सरायकेला-खरसावां में 927, बोकारो में 812, सिमडेगा में 748, जामताड़ा में 745, कोडरमा में 646, पूर्वी सिंहभूम में 518, गोड्डा में 517, गुमला में 516, लातेहार में 454, खूंटी में 411 और रामगढ़ में 398 परिवारों ने अपने नए घरों में गृह प्रवेश किया।

