झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा राजनैतिक पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं के लिए एडवाइजरी के साथ जारी किया – “कार्यकर्ताओं की डायरी”

Spread the love

जमशेदपुर : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) राजनैतिक पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री जयराम कुमार महतो का कोल्हान दौरा के दौरान कम समय में अधिक एवं सही दिशा में कार्य करने के लिए कार्यकर्ताओं को एडवाइजरी दी गई एवं जन समस्याओं का सटीक तरीके से समाधान करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एडवाइजरी युक्त डायरी उपलब्ध कराने की बात कही गई साथ ही सांडेबुरू के स्कूल मैदान में उमड़ी जनसभाओं को संबोधित करते हुए डायरी का विमोचन पार्टी के द्वारा गणमान्य लोगों की उपस्थिति में किया गया कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि डायरी में कार्यकर्ता क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगों की वास्तविक समस्याओं को सुनने के बाद तुरंत डायरी में संकलित करेंगे एवं उनका निदान करने की दिशा में तत्काल प्रयास करेंगे। अगर समस्याएं बड़ी हो और कार्यकर्ता अपने स्तर से समस्याओं का निदान तत्काल करने में सक्षम नहीं हो पाए तो पार्टी के अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को डायरी के माध्यम से स्वत ससमयअग्रसारित हो जाएगा ,ताकि कोई भी समस्याएं हों- चाहे छोटी या बड़ी सभी जन समस्याओं का निदान शत प्रतिशत करने का फार्मूला इस डायरी में बताया गया है। उन्होंने बताया कि यह डायरी खरसावां विधानसभा क्षेत्र से शुरूआत की जा रही है और क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं के पास यह डायरी पार्टी का अभिलेख ( रेकार्ड) के रूप में रहेगा , जिसको समय-समय पर पार्टी के द्वारा गठित विशिष्ट दल के द्वारा डायरी का अवलोकन किया जाएगा। अर्थात यहां के जनमानसों की हर एक छोटी- बड़ी समस्याएं पार्टी अपनी समस्याएं मानते हुए कार्य करेगी। केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो ने यह भी बताया कि झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा राजनैतिक पार्टी पढ़े-लिखे कार्यकर्ताओं का दल है, कम समय में अधिक एवं सही कार्य करने की क्षमता इस पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के पास है। क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीका से कार्य करने से निश्चित रूप से समस्याओं का समाधान होगा एवं पुरानी राजनीतिक दलों के अनिष्ठावन लापरवाही एवं निजी स्वार्थपूर्ण और अनैतिक कार्यशैली के कारण यहां के जनमानस बहुत अधिक पीड़ित हैं, JLKM पार्टी के नीतिगत प्रयास से सभी के जीवन में पुनः खुशहाली का दौर आएगा । जेएलकेएम युवाओं की पार्टी है, विश्वास रखें- नई क्रांति आएगी, चारों ओर हाहाकार नहीं हरियाली होगी,युवाओं को रोजगार मिलेगा, किसानों को सिंचाई का पानी और महिलाओं को असली सम्मान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *