वार्ड 17 से पहला नामांकन प्रपत्र निवर्तमान पार्षद नीतू शर्मा ने खरीदी. मौके पर पत्रकारों से बोली कि बतौर पार्षद 8 वर्ष से वार्ड की जनता का अपार प्रेम मिला है, उसे कैसे छोड़ दूं. बता दें कि वार्ड संख्या 17 से निवर्तमान पार्षद नीतू शर्मा 2018 से पार्षद हैं. उन्होंने नामांकन प्रपत्र खरीदकर एक बार फिर चुनावी मैदान में उतरने का संकेत दे दिया है. उन्होंने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करने की बात कही हैं. पिछले कार्यकाल में जनता के सहयोग से संवैधानिक रूप से पार्षद चुनी गईं और अपनी क्षमता के अनुसार क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य किया. उन्होंने कहा कि एक बार फिर जनता का आदेश मिला है, इसलिए उन्होंने नामांकन प्रपत्र खरीदा है. उन्होंने कहा कि जनता ही उनकी पूंजी और ताकत है. किए गए कार्यों के आधार पर नहीं, बल्कि बचे हुए विकास कार्यों को पूरा करने के संकल्प के साथ वह पुनः जनता के बीच जा रही हैं. यदि जनता का आशीर्वाद मिला तो वार्ड के सभी लंबित कार्यों को धरातल पर उतारा जाएगा.



