आईडीबीआई बैंक के आउटसोर्सिंग कर्मचारी आलोक परिहारी ने घर पर फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, सुसाइड नोट में बैंक पर दवाब का आरोप

Spread the love

 

सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत आईडीबीआई बैंक के आउटसोर्सिंग कर्मचारी 46 वर्षीय आलोक परिहारी ने आज सुबह अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना सुबह 9:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है. मृतक टांगरानी गांव के रहने वाला था. मौके पर पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें उसने साफ तौर पर लिखा है कि बैंक द्वारा उसे टारगेट पूरा करने के लिए हमेशा दबाव दिया जाता था और इसके कारण वह डिप्रेशन में था. वह सुबह 8:30 बजे के आसपास हुआ अपने बच्चों को स्कूल पहुंचाने के लिए सरायकेला बाजार आया हुआ था बाजार से लौटकर उसने इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *