वार्ड 31 से करुनलता मिश्रा की चुनावी एंट्री, आदित्यपुर नगर निगम चुनाव में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

Spread the love

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 31 से आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में भाजपा नेता सह स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता निरंजन मिश्रा की माताजी श्रीमती करुनलता मिश्रा अब चुनावी मैदान में उतरेगी। उनके संभावित उम्मीदवार बनने से वार्ड 31 की राजनीति में नई हलचल देखी जा रही है।

करुनलता मिश्र, वर्ष 2018 में वार्ड संख्या 31 से पार्षद पद का चुनाव लड़ चुकी है और उसी समय से लगातार चुनाव में हार के वावजूद भी अपने पुत्र निरंजन मिश्रा के साथ लगातार क्षेत्र में सक्रिय रही। उनका परिवार लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ा रहा है। करुनलता मिश्रा ने बताया कि कोरोना जैसे कठिन समय में, जब लोग अपनों से दूर हो गए थे, तब मेरे बेटे ने अपने वेतन से जरूरतमंदों के लिए भोजन, ऑक्सीजन सिलिंडर, रक्त व्यवस्था, अस्पताल सहायता और टीकाकरण में दिनरात सेवा की। युवाओं को रोजगार से जोड़ना, जरूरतमंदों का इलाज करवाना, वरिष्ठ नागरिकों की सेवा करना और बच्चों को खेल से जोड़ना – यह सब राजनीति नहीं, मानव धर्म रहा है और 

इसी सेवा के आधार पर मैं क्षेत्र के सम्मानित मतदाताओं से अनुरोध कहती हूँ कि अगर मौका मिला, तो वार्ड 31 का हर काम सेवा, ईमानदारी और पारदर्शिता से किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *