आरआईटी क्षेत्र के कई बूथों का एसडीपीओ ने किया निरीक्षण, मिली गंभीर खामियां

Spread the love

 

सरायकेला के एसडीपीओ समीर सवैया ने शुक्रवार को आरआईटी थाना क्षेत्र के कई बूथों का औचक निरीक्षण किया है. जिसमें उन्हें कई खामियां मिली है. उन्हें एलआईजी के आंगन बाड़ी केंद्र के बूथ पर गए जहां उन्हें गाय भैंस का खटाल मिला, जबकि कुलुपटांगा मध्य विद्यालय रोड नंबर 15 के बूथ भवन जर्जर हालात में पाए गए हैं. उन्होंने बताया कि वे आज आदित्यपुर दौरे के क्रम में कुछ बूथों का औचक निरीक्षण किये हैं जिसमें उन्हें कई खामियां मिली है जिसकी रिपोर्ट वे वरीय अधिकारियों से करेंगे और समय रहते इन बूथों के स्थानांतरण या वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग करेंगे. निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षु डीएसपी पूजा कुमारी और आर आई टी थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *