सिंहभूम डाक प्रमंडल में दो अनुभवी कर्मियों को भावभीनी विदाई, लंबी सेवा के बाद हुए सेवानिवृत्त

Spread the love

 

जमशेदपुर: भारतीय डाक विभाग, सिंहभूम प्रमंडल के लिए आज का दिन भावुक कर देने वाला रहा। स्थानीय मंडलीय कार्यालय में अपनी लंबी और सराहनीय सेवाओं के बाद श्री उमेश कुमार एवं श्री महेश नायक आज राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर साथी कर्मचारियों द्वारा उनके सम्मान में एक भव्य एवं ‘भावभीनी विदाई समारोह’ का आयोजन किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित सिंहभूम मंडल के वरिष्ठ डाक अधीक्षक श्री उदयभान सिंह ने दोनों सेवानिवृत्त कर्मियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनके सुखद और स्वस्थ भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विभाग के प्रति इन दोनों कर्मियों का समर्पण आने वाले कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

वहीं, वरीय डाक पाल श्री सुधीर कुमार ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। उप डाक अधीक्षक श्री विश्वजीत रॉय ने भी बधाई संदेश देते हुए कहा कि डाक विभाग जैसे महत्वपूर्ण संस्थान में इतनी लंबी अवधि तक निष्कलंक सेवा देना गर्व की बात है।

सम्मान और स्मृति चिह्न

समारोह के दौरान कार्यालय के सहकर्मियों ने अपनी आत्मीयता प्रकट करते हुए उमेश जी और महेश जी को मोमेंटो (स्मृति चिह्न), शॉल और विभिन्न उपहार भेंट कर सम्मानित किया। उपस्थित कर्मचारियों ने उनके साथ बिताए गए पुराने दिनों को याद किया और उनके सरल स्वभाव की प्रशंसा की।

समारोह का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन

कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती रीना रानी भकत द्वारा किया गया, जिन्होंने अपनी बातों से समारोह को जीवंत बनाए रखा। कार्यक्रम के समापन पर श्री सुनील कुमार दास ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने समारोह में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया और सेवानिवृत्त हो रहे दोनों साथियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कार्यक्रम का विधिवत समापन किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *