आदित्यपुर :- नगर निकाय चुनाव के तहत वार्ड संख्या–29 से प्रत्याशी, रोड नंबर–10, आदित्यपुर-2 निवासी श्रीमती रागिनि श्रीवास्तव (स्वर्गीय मदन मोहन श्रीवास्तव की बड़ी बहू) ने 30 जनवरी 2026 को निर्वाचन कार्यालय से अपना नामांकन पत्र प्राप्त कर लिया है। उनके नामांकन की घोषणा के साथ ही वार्ड क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज़ हो गई है।


रागिनि श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि वे आगामी 3 फरवरी 2026 को अपने समर्थकों एवं सहयोगियों के साथ विधिवत रूप से नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। उन्होंने कहा कि यह चुनाव उनके लिए केवल राजनीतिक औपचारिकता नहीं, बल्कि जनसेवा, विश्वास और विकास के संकल्प का माध्यम है।
उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या–29 के नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना, स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करना, स्थानीय समस्याओं का त्वरित समाधान तथा क्षेत्र का समग्र और संतुलित विकास उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।
रागिनि श्रीवास्तव ने वार्डवासियों से सहयोग और समर्थन की अपील करते हुए कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ वार्ड के विकास के लिए कार्य करेंगी।
सूत्रों के अनुसार, नामांकन के दिन बड़ी संख्या में समर्थकों और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति की संभावना जताई जा रही है, जिससे वार्ड 29 में चुनावी माहौल और अधिक गर्माने के संकेत मिल रहे हैं।

