सरयू राय ने बाल विवाह मुक्ति रथ को दिखाई हरी झंडी, जागरूकता पर दिया ज़ोर

Spread the love

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने बाल विवाह को रोकने की दिशा में सोनारी के आदर्श सेवा संस्थान के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।

अपने बिष्टुपुर स्थित आवास/कार्यालय से बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाने के बाद उन्होंने कहा कि बाल विवाह अपराध है। इसे रोकने के लिए कई कानून बनाए गए हैं। इन कानूनों का फायदा तब होगा, जब लोगों को बाल विवाह की बुराईयों के बारे में बताया जाएगा। उन्होंने आदर्श सेवा संस्थान द्वारा किये जा रहे कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त की और बताया कि संस्थान घाटशिला में बाल विवाह मुक्ति रथ निकाल रही है जो हर इंसान को इसकी बुराई के बारे में बताएगी, जागरुक करेगी।

सरयू राय ने बताया कि इस मुक्ति रथ के साथ ही बाल विवाह से संबंधित साहित्य भी है, जो लोगों को दिये जाएंगे। इससे बाल विवाह के बारे में लोग जान सकेंगे, जन जागरुकता फैलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *