आदित्यपुर में राष्ट्रीय स्तर के स्वदेशी मेला 2026 का उद्घाटन 6 फरवरी को, एनआईटी उप निदेशक करेंगे शुभारंभ

Spread the love

 

स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वदेशी विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में स्वदेशी मेला 2026 आदित्यपुर का उद्घाटन 6 फरवरी शुक्रवार को शाम 5 बजे, एनआईटी के उप निदेशक राम विनय शर्मा करेंगे. उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सह पर्यावरण प्रमुख बंदे शंकर सिंह होंगे. वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में उद्यमी संगठन इसरो के अध्यक्ष रूपेश कतरियार होंगे. समारोह की अध्यक्षता सीबीएमडी की बिहार-झारखंड प्रमुख मंजू ठाकुर होंगी. कार्यक्रम के संयोजक मंडल में स्वदेशी जागरण मंच की संयोजक अजित कुमार सिंह, स्वदेशी मेला के सह संयोजक प्रकाश मेहता, जयंत श्रीवास्तव, और संयोजक मनोज सिन्हा शामिल हैं. इस बात की जानकारी प्रेसवार्ता में दी गई. जिसमें संयोजक पंकज सिंह, सह संयोजक अजित सिंह, राजकुमार साह, राष्ट्रपति से पुरस्कृत शिक्षिका संध्या प्रधान मौजूद रहे. स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर जिले में स्वदेशी मेला लगाने का निर्णय लिया गया है. यह मेला केवल मेला नहीं है बल्कि स्वदेशी उत्पादों को मंच देने का जरिया है. प्रतिदिन मेले में जिले के छऊ नृत्य के साथ विभिन्न प्रदेशों के लोक कार्यक्रम, कवि सम्मेलन, नाटक, देश भक्ति कार्यक्रम आदि का आयोजन मेले के दौरान हर दिन शाम 9 बजे से रात 9 बजे तक होगा. मेले में प्रवेश निःशुल्क है, सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक मेले का आयोजन होगा. कुल 150 स्टाल बनाये गए हैं, अब तक 110 स्टाल की बुकिंग हो चुकी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *